फर्जी पत्रकार सरकारी प्रेसवार्ता में नहीं होंगे शामिल

8

हजारीबागI  फेसबुक, यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्रकार बनकर खबर चलाने वालों की अब परेशानियां बढ़ चुकी है। बताते चलें यूपी में हुए घटना को लेकर अब झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है।हजारीबाग में पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने बताया कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले भर में यूट्यूब फेसबुक के अलावे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पत्रकार बनकर खबर चलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर होगी । इतना ही नहीं बल्कि उन पर कार्रवाई भी की जाएगी । उन्होंने बताया कि आए दिन यूट्यूबर के द्वारा कई जगहों पर ब्लैक मेलिंग कर पैसे वसूलने का भी मामला प्रकाश में आया है।जिसको लेकर सरकार का यह एक बड़ा निर्णय लिया गया है । हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि जिस तरीके से सरकार का दिशानिर्देश है उस तरीके से अब यह सभी जिला प्रशासन के अलावे सरकारी कार्यालयों के प्रेस वार्ता में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अगर यूट्यूब और फेसबुक पर खबर चलाने वाले किसी तरह का कोई ब्लैक मेलिंग कर रहे हैं तो इसकी सीधा सूचना जिला प्रशासन को दें । जिस पर त्वरित कार्यवाही भी की जाएगी।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/rcjk

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *