प्रधानाध्यापक सह निकासी व व्ययन पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

1
2

काठीकुंड (दुमका)/ मंगलवार को आदर्श मध्य विद्यालय काठीकुंड में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई दी गयी. आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह निकासी व व्ययन पदाधिकारी बसंत साहा 28 फरवरी को सेवानिवृत हुए. श्री साहा व कुछ दिन पुर्व रिटायर हुए बीआरपी गफुर अंसारी के सम्मान में प्रखंड के प्राथमिक शिक्षकों द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया. श्री साहा ने 1 मार्च 1982 को  रामगढ़ प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजपाथर से सरकारी शिक्षक के रूप में अध्यापक का जीवन प्रारंभ किया था. काठीकुंड में उन्होंने 20 फरवरी 2021 को आदर्श मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक सह निकासी व व्ययन पदाधिकारी के रूप में योगदान किया था,जो मंगलवार को सेवानिवृत हो गये. इस विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार ने शिक्षक श्री साहा को कर्तव्यनिष्ठ व सौम्य व्यवहार का परिचायक बताया. कहा कि,एक शिक्षक के रूप में उनकी सेवा शिक्षा जगत को मिली ही,साथ ही उन्होंने अन्य कई कार्यों को निष्पादित करने में अपना भरपूर योगदान दिया. कहा कि,नौकरी के क्षेत्र में ट्रांसफर व रिटायरमेंट एक सतत प्रक्रिया है,जो हमेशा चलती रहेगी. कहा कि,एक शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता,पूरे जीवन काल तक वो समाज में अपनी सेवा देता रहता हैं. उन्होंने श्री साहा को भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते उनके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की. मौके पर सेवानिवृत शिक्षक श्री साहा ने इस सम्मान समारोह के लिये सभी का आभार प्रकट किया. कहा कि,सेवाकाल के दौरान उन्हें अपने सहकर्मी शिक्षकों का पुरा सहयोग मिला. इस विदाई समारोह का मंच संचालन शिक्षक प्रेमशंकर झा ने किया. मौके पर रिटायर शिक्षक हेमंत भगत,शिक्षक उज्ज्वल साह,संजीव कुमार मिश्रा,प्रमोद भगत,हरिवंश ठाकुर,पवन ठाकुर,उपेंद्र गुप्ता,जैनुद्दीन अंसारी,नूर आलम,आनंद मिलन,मुकेश कुमार,स्टेफन मुर्मू,उलिसन मुर्मू,संगीता मुर्मू,रोजमेरी हासदा,मनोज कुमार साह,बलराम मंडल,विनोद कुमार के साथ ही काफी संख्या में शिक्षकगण व छात्र छात्राएं मौजूद थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/aed2

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *