पर्यटक स्थल मसानजोड़ के यूथ होस्टल के पास डैम के जलाशय में डूबने से थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा निवासी पिता, पुत्री एवं पुत्र की डूबने से मौत हो गया है।थाना प्रभारी सुगना मुंडा को घटना की सूचना मिलने पर धाजापाड़ा के मछुआरों को तलाशी में लगाया गया दो घंटे की काफी मशक्कत के बाद एक पुत्री का शव वरामद कर लिया है। वही पिता एवं पुत्र की तलाश जारी है थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने थाना क्षेत्र के नेडूवापहाड़ी गांव से भी गोताखोर को भी रेस्क्यू में लगाया गया है सामाचार लिखे जाने तक तीन शव मे एक शव बरामद कर पाए हैं दो की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने बताया हर रोज की तरह आज भी पिता, पुत्री एवं पुत्र नहाने के लिए यूथ हॉस्टल के नीचे डैम के जलाशय में गया था नहाने के क्रम में बच्चे पानी में डूबने लगा गहरा पानी रहने के कारण कोई बच नहीं पाया। मृतकों में रंजीत पूजहर 33 वर्ष, रंजीत की पुत्री झुमकी कुमारी 06 वर्ष , पुत्र अरूण पूजहर 04 वर्ष सभी मसानजोड़ थाना क्षेत्र के धाजापाड़ा निवासी हैं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
मसानजोड़ के यूथ होस्टल के पास डैम के जलाशय में डूबने से पिता, पुत्री एवं पुत्र की मौत
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nmev