मधुपुर। देवघर समाहरणालय में 20 सूत्री क्रियान्वयन की बैठक प्रभारी 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई।वही इस मौके पर जिला 20 सूत्री सदस्य सह कांग्रेस नेता फैयाज केसर ने मधुपुर अनुमंडल के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सह झारखंड सरकार की परिवहन मंत्री चंपई सोरेन को मधुपुर अनुमंडल की समस्याओं के बारे में लिखित जानकारी दी और मांग किया! उन्होंने कहा मधुपुर अनुमंडल बने 30 वर्ष हो जाने के बाद भी मधुपुर की समस्या जस की तस बनी हुई है। जैसे शहर की जनसंख्या बढ़ती जा रही है मगर आज तक मधुपुर के मुख्य चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा एवं ट्राफिक की व्यवस्था जस की तस है। वही ट्रैफिक की समस्या को लेकर आए दिन शहर में जाम की स्थिति बनी हुुई रहती है। इसीलिए मंत्री जी से अनुरोध है कि समस्या को देखते हुए मधुपुर चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की जाए और ट्राफीक पुलिस हर चौराहे पर लगाया जाए ! मधुपुर में पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है मगर अभी तक चालू नहीं हो पाया है जिसके कारण किसी तरह की घटनाओं मे मृत्यु होने पर देवघर आना पड़ता है। जिसके कारण काफी परेशानी होती है। इसीलिए मंत्री से अनुरोध है कि जल्द से जल्द मधुपुर में पोस्टमार्टम हाउस चालू किया जाए ! साथ ही अनुमंडलीय हॉस्पिटल मधुपुर की हालत काफी दयनीय है यहां ब्लड बैंक एवं स्टोरेज यूनिट के कारण मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है मधुपुर अनुमंडलीय हॉस्पिटल में ब्लड बैंक स्टोरेज यूनिट चालू किया जाए ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को ब्लड की समस्या से जूझना ना पड़े और मरीजों को जान बचाया जा सके! वही मधुपुर के राजा बिठा में महिला कॉलेज भवन बनकर तैयार है मगर अभी तक लड़कियों को लड़कों के साथ एक ही कॉलेज में पढ़ना पढ़ रहा है मंत्री जी से अनुरोध है कि जल्द से जल्द मधुपुर में महिला कॉलेज चालू किया जाए इसके अलावे और कई समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया गया है!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0c76