धुनाबासा में 11 हजार हाईटेंशन तार से दुर्घटना की आशंका

4

संंवाददाता, मसलिया (दुमका) I प्रखंड क्षेत्र के गोलबंधा पंचायत के धुनाबासा गांव के दो घरों के ऊपर से बिजली विभाग द्वारा 11 हजार के हाई हाईटेंशन तार घर के ऊपर से पार किए जाने को लेकर दोनों परिवार के सदस्यों दहशत में है। इस संबंध में उपरोक्त दोनो  घर के मुखिया तूफान पंडित एवं रामलाल हेम्ब्रम ने बताया कि मेरे घर के अड़वेस्टर से 4 फिट की ऊंचाई पर 11 हजार का हाई वोल्टेज तार गुजरा हुआ है। वही तूफान पंडित के पक्का घर के करीब 9 फिट की ऊँचाई से भी वही तार गुजरा है। जिससे घर मे रहने वाले सभी सदस्य दहशत में है। साथ ही तूफान पंडित अपने घर के ऊपर घर नही बना पा रहे है। 11 हजार हाई वोल्टेज तार हो हटवाने के लिए बिजली विभाग के मिस्त्री को सूचना दी गई है। परंतु कई माह गुजर जाने के बाबजूद तार यथावत जश की तश की स्थिति में ही है। विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार से पूछे जाने पर बताया कि भुक्तभोगी को इसको लेकर बिजली विभाग को लिखित आवेदन देना होगा। आलाधिकारियों के आदेश के बाद ही समस्या का हल निकल सकता है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1zku

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *