आज फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाईल डीलर एसोसिएशन की बैठक

बैठक में ऑटोमोबाइल के भविष्य एवं इसकी चुनौतियों पर की जाएगी चर्चा 

देवघर। शनिवार को होटल इम्पीरियल हाइट में प्रातः 11 बजे से फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाईल् डीलर एसोसिएशन की एक बैठक रखी गई है। बैठक में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पालाजोरी गोड्डा आदि के लगभग 50 डीलर फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाईल् डीलर एसोसिएशन के तहत भाग लेंगे। ज्ञात हो कि ‘फाडा’ पूरे भारत वर्ष में 1964 से ऑटोमोबाइल डीलर की आवाज़ है जो ऑटोमिबाइल्स रिटेल को संरक्षित व संवर्द्धित करती है । 
बैठक में ऑटोमोबाइल के भविष्य एवं इसकी चुनौतियों , परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध सुविधाओं एवं आ रही परेशानीयो पर चर्चा के अलावे, फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाईल्स डीलर एसोसिएशन द्वारा ऑटोमोबाइल उद्योग को गति प्रदान करने में की जा रही सहभागिता पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विशेष रूप से फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन हिम्मतसिंहका आ रहे है। कार्यक्रम को सफल स्वरूप देने के लिए झारखंड चैप्टर के चेयर पर्सन गोविंद पी मेवाड़ , निदेशक कुणाल हिम्मतसिंहका, अमर टेकरीवाल आदि सक्रिय भूमिका में होंगे। उक्त जानकारी फेडरेशन ऑफ़ ऑटोमोबाईल डीलर एसोसिएशन के चेयर पर्सन गोविंद पी मेवाड़ ने दी। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/kl4d

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *