देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज दिनांक 07.02.2023 को देवघर जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता एवम डिजिटल लेनदेन अभियान का शुभारम्भ देवघर आर -सेटी भवन रोहिणी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव 2.0 कार्यक्रम दिनांक 01/02/2023 से 15/08/2023 तक वित्तीय साक्षरता सह डिजिटल लेनेदेन जागरूकता कर्यक्रम डिजिटल ग्रामीण पंचायत टैग लाइन के साथ गाव का अंतिम लोगो के बीच जाकर किया जाना है।
इसके अलावे आज कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन देवघर जिला का जेएसएलपीएस टीम के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में देवघर जिला के एलडीएम श्री आर.एन मांझी. जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशिकांत नीरज, आरसेटी निदेशक श्री ए एन सिन्हा, प्रतिनिधि नीरज कुमार, बैंक मुख्य प्रबंधक राकेश झा,इंडियन बैंक जिला कोऑर्डिनेटर मुक्ति नाथ सिंह, एसबीआई जिला कोऑर्डिनेटर, सभी प्रखंड से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक परशुराम कुमार, महेंद्र करमाली सभी प्रखंड से वित्तीय साक्षरता कैडर व बीसी सखी भाग लिए। आज के उद्घाटन कार्यक्रम के साथ सभी प्रखंड में निर्धारित तिथियों को कार्यक्रम डिजिटल ग्रामीण पंचायत टैग लाइन के साथ किया जाना है उसकी पूरी जानकारी और हमारी गाव के अंतिम व्यक्ति को किस प्रकार वित्तीय साक्षर और डिजिटली जागरूक किया जाना है अतिथियों के द्वारा बताया गया। आज के कार्यक्रम में और देवघर जिला के सभी बैंक के सहयोग से पिछले एक माह में किये गये कैश क्रेडिट लोन कुल 202 सखी मंडलों का डमी चेक अतिथियों द्वारा सखी मंडल दीदियो के बीच वितरित किया गया।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/nflt