जिला में अब पत्रकार भी सुरक्षित नही रह गया
पाकुड़ । पाकुड़ जिला मुख्यालय में अब पत्रकार भी सुरक्षित नही रह गया। बीस दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे पत्थर व्यवसायी वार्ड पार्षद समेत कई लोगों ने पहले फोन कर बुलाया फिर एक जुट होकर लाठी, डंडा, लाल घुसा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्रकार तारकनाथ भगत ने इस सबंध में नगर थाना में लिखित शिकायत कर चार नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि संथाल हूल एक्सप्रेस दैनिक अखबार में शीर्षक सरकारी बाबु के संरक्षण में शहरग्राम- अमलागाछी धडल्ले से बिछाई जा रही क्रशर खदान और वार्ड संख्या 5 में डीप बोरींग के लेकर नगर कार्यपालक दोनों खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने के पश्चात कई फोन कॉल आए। इसी दरम्यान शाम साढ़े छह बजे मेरे भाई का दुकान पर कार्तिक हाजरा आया और मेरे भाई के फोन से फोन मुझे कर- के पुछा कहा हो। मैने कहा घर पर हैं इसी बीच लाइंस क्लव के पास पहुचते ही वार्ड पार्षद राणा ओझा, सुमित्रों घोष, संवेदक बिट्टू यादव, मुस्तकिम समेत अज्ञात दर्जन भर लोग पहुंचे और गाली गलोज करते हुए जानलेवा हमला करते हुए लाठी डंडा लात घुसा से मारपीट किया। किसी तरह अपने को बचाते हुए डीसी आवास के समीप पहुंचे बचाव बचाव की आवाज सुनकर कई लोग जुट गये तो सभी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या 205/2022 की धारा 147, 148, 149, 323,307, 504 के तहत नामजद वार्ड पार्षद राणा ओझा, सुमित्रों घोष, बिट्टू यादव, और मोहम्मद मुस्तकिम समेत अज्ञात कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/vux2