बीईईओ, सोशल मीडिया के पत्रकार सहित दो शिक्षकों पर एफआईआर

सरैयाहाट/निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा सोशल मिडिया के पत्रकार पर सरकारी काम में बाधा पहुँचाने का तो सोशल मिडिया के पत्रकार के द्वारा बीईईओ सहित दो शिक्षकों के ऊपर मारपीट और छीनतई का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। अपने दिये आवेदन में सोशल मीडिया के पत्रकार सुशील झा ने बताया है की उसकी पत्नी खोजवा विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, पिछले कुछ माह से बीईईओ के द्वारा उसकी पत्नी को बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है,  21 फ़रवरी को उसकी पत्नी लंबित दैनिक अफसेंटी को देने बीईईओ कार्यालय गई थी और वे भी उसके साथ थे, लेकिन उसकी शिक्षका पत्नी की एब्सेंटी को बीईईओ ने लेने से इंकार कर दिया, जिसका वो मोबाइल से कवरेज कर रहें थे। इसी दौरान बीईईओ के इशारे पर शिक्षक बिनोद मंडल और राजीव कुमार झाने भद्दी भद्दी गलियां देते हुए उनके ऊपर अचानक हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान उसके गले से सोने का चेन और पच्चीस सौ रुपया भी छिन्न लिया। जबकि बीईईओ वीणा रानी ने सोशल मीडिया के पत्रकार पर बिना अनुमति के विडिओ बनाने का आरोप लगाते हुए अपने आवेदन में लिखा हैं की उनके द्वारा वीडियो बनाने की वजह पूछा गया तो सुशील झा उग्र होकर पत्रकारिता का धौंस जमाते हुए हाथपाई पर आ गये, साथ ही उन्हें बर्बाद करने की धमकी देते हुए कार्यालय में रखे पंजी व कागजात फाड़ कर फेंकने लगें। इस वजह से विभाग द्वारा बीआरसी में कराये जा रहें प्रशिक्षण, चावल वितरण सहित अन्य कार्य बाधित हो गया। साथ ही उन्होंने सुशील झा पर रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया हैं। सरैयाहाट थाना प्रभारी बिनय कुमार ने बताया की दोनों ही आवेदन के आधार पर सुसंगत धाराओं पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसन्धान में जुट गई है। अनुसन्धान में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

मामले को लेकर शिक्षक बिनोद मंडल ने बताया की उनके ऊपर लगे आरोप बेबुनियाद हैं, उन्होंने किसी के साथ मारपीट नहीं की हैं, बीईईओ कार्यालय में कार्य से गए थे, अंदर से हो हल्ला हो रहा था, दो पक्षो के विवाद में उनका नाम दे दिया गया हैं। आरोप लगाने वाले के पास पुरे घटनाक्रम का वीडियो हैं, देखने पर पता चल जायेगा की इस मामले में कहीं भी वे शामिल नहीं हैं।

सोशल मिडिया के पत्रकार पर न्यूज़ कवरेज की वजह से बीईईओ के द्वारा झूठा आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया हैं। मामले को लेकर पुलिस निष्पक्ष जाँच करें। साथ ही बीईईओ वीणा रानी की इस मामले में भूमिका की जाँच हो और जाँच होने तक शिक्षा विभाग उन्हें बीईईओ के पद से कार्यमुक्त करें। इस मामले को लेकर बीईईओ की भूमिका से राज्य सरकार को एसोसिएशन अवगत कराएंगी।

राकेश चन्दन, प्रमण्डलीय अध्यक्ष, ऐआईएसएम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hrg3

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *