नागरिक संगठन के वरीय सदस्य डॉ एनडी मिश्रा की नेक पहल से मिला मदद
देवघर/ वैसे तो समाज सेवी बहुत दिखे और आप सभी भी देखें होंगे पर नीगम क्षेत्र के एक मृदुभाषी और सौम्य व्यवहार के चिकित्सक सह समाज सेवी डॉ एन डी मिश्रा की हर बात निराली और जनहित में होती है।इसी क्रम में विश्व दायित्व वान नागरिक संगठन के द्वारा गोद लिए गए पूर्ण रूपेण जनसंख्या नियंत्रित गांव मगडीहा के कंटू किस्कू के घर में अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर संस्था के वरिय सदस्य डॉ एनडी मिश्रा पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।साथ ही मौके पर मदद करते हुए भविष्य में भी मदद करनें का आश्वासन दिया।इस दौरान मौके पर अन्य ग्रामीणों का भी सहयोग और सहानभूति दिखा।वहीं इस दौरान डॉ एनडी मिश्रा ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सहित मगडीहा के मुखिया से फोन के माध्यम से बात कर घटना की जानकारी दिया।बात करनें के बाद अधिकारियों ने भी हर सम्भव पीड़ित परिवार को मदद करनें का भरोसा दिया है।बताते चलें कि डॉ एनडी मिश्रा के अथक प्रयास से मगडीहा में वर्तमान समय में शत-प्रतिशत जनसंख्या नियंत्रण में सफलता पाई है।