अगलगी से हजारों की संपत्ति खाक

काठीकुंड/दुमका/ प्रखंड के पंदनपहाड़ी पंचायत के कोल्हा गांव में एक मकान में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति खाक हो गयी. घटना रविवार दोपहर बाद की बतायी जा रही है. आग कैसे लगी,इसका पता नहीं चल पाया.कोल्हा गांव के हाथीमरा टोला के होपना सोरेन उर्फ गुसरू सोरेन के फुस के मकान में आग लगने की यह घटना हुई. आग लगने के बाद ग्रामीणों के प्रयास से आग को बुझाया जा सका. इस घटना में होपना के घर में रखा अनाज, कपड़ा जल कर हुआ राख हो गया,जिस से उसकी हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/92kn

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *