जरमुंडी के बिशनपुर में अगलगी की घटना, 70 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक

घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश

घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश

IMG-20221226-WA0098
बासुकीनाथ। जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के पेटसार पंचायत अंतर्गत सुखजोरा गांव के बिशनपुर टोला में बीती रात अगलगी की घटना में सब कुछ जलकर खाक हो गया। घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए पीड़ित गृहस्वामी माखन चौधरी ने बताया कि बीती रात उसके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घरवालों के चीख-पुकार व हो-हल्ला सुनकर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण जुटे। सबों की सक्रियता से आग को अन्य घरों में फैलने से किसी प्रकार रोका गया। अगलगी की घटना में माखन चौधरी के घर में रखा घर-गृहस्थी के सामग्री सहित राशन, बर्तन, कपड़ा नगदी सहित करीब 70 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। अगलगी की घटना से खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर गृहस्वामी माखन चौधरी ने प्रखंड प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/yogh

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *