अग्निशमन सेवा दल ने छात्रों के बीच चलाया जागरूकता अभियान

4b
4a
4

जामा प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय जामा में मंगलवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल के तहत झारखंड अग्नि सेवा राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए अग्निशमन सेवा बल दुमका केंद्र के द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन  किया गया। इसके तहत विद्यालय परिवार के बच्चों को अग्नि के प्रकार एवं बुझाने के तरीकों को विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ में गैस सिलेंडर में आग लगने पर एवं किसी वस्तु या घर पर आग लगने पर कैसे बुझाया जा सकता है इसका भौतिक प्रदर्शन कर बच्चों को दिखाया गया एवं उनका ज्ञान संवर्धन किया गया। अग्निशमन सेवा दल का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा एवं विद्यालय परिवार के सभी बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिका काफी लाभान्वित हुये। इसके लिए  अग्निशमन सेवा बल को विद्यालय परिवार की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर अग्निशमन सेवा दल के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक अमरेंद्र कुमार, कल्याण कुमार जयसवाल, रूपा हांसदा  सहित विद्यालय के छात्र छात्रा मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/x28k

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *