गिरिडीह। गिरिडीह, पचम्बा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आदरणीय महादेव दुबे की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री संदीप डंगायच के संचालन में एक कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद रविन्द्र पाण्डेय , पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी , पूर्व विधायक नागेंद्र महतो की उपस्थिति में आयोजित इस कामकाजी बैठक के माध्यम से जिलाध्यक्ष सभागार में उपस्थित सभी नेता व कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए आगामी कई कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किये। जिसके तहत 31 जनवरी 2023 से पूर्व जिले भर के सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख बनाना, संगठन सशक्तिकरण पर जोर देना शामिल है। इस कामकाजी बैठक में जिला के सभी जिला पदाधिकारी, सभी 34 मंडल के मंडल अध्यक्षगण व महामंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।