मैट्रिक परीक्षा को लेकर जामा में बनाये गये पांच केन्द्र

1001

झारखंड अधिविध परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा को लेकर जामा प्रखंड क्षेत्र में पांच परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय जामा में 351 छात्र छात्राओं के लिए और संत जेवियर कालेज महारो में 250 छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि मेट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए प्लस टू जामा में 400, संत जेवियर कालेज में 358, आदर्श मध्य विद्यालय जामा में 136,  संथाल बालिका उच्च विद्यालय 338, एवं प्रोजेक्ट हाई स्कूल बारापलासी में 338 छात्र छात्राओं के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जामा में कुल 1570 छात्र छात्राओं का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/htx6

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *