
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से मानहानि के मुकदमे में राहत नहीं मिलने से कांग्रेस ने पूरे देश में राहुल गांधी को सच्चाई और संघर्ष के पथ पर निर्भिक रुप से चलते रहने के लिए ताकत देने तथा षड्यंत्रकारी भाजपा तथा नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। देवघर जिला कांग्रेस ने भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में राहुल गांधी के संघर्ष को बल देने के साथ भाजपा एवं केन्द्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के नेता राहुल गांधी भारत के लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ रहे थे। कुछ कड़वे सच का सवाल लोकसभा में केंद्र के मोदी सरकार से करने एवं राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर नरेंद्र मोदी एवं भाजपा ने एक षड्यंत्र के तहत साधारण सा मुकदमा में उनकी सदस्यता रद्द करने का काम किया है। ताकि सदन में कोई सवाल ही नहीं कर सके। आज हम माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहना चाहते हैं कि राहुल गांधी सत्य के सामने ना डरेंगें और ना ही झुकेंगें। वो हर जुल्मों सितम हंस कर देश के खातिर सह लेंगें। करोड़ों लोगों की दुआ और आशीर्वाद उनके साथ है।हम सभी उनके इस संघर्ष में एक साथ खड़े हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने माननीय उच्च न्यायालय गुजरात के फैसले पर किसी प्रकार का टिप्पणी किए बगैर कहा कि तानाशाह के आगे राहुल गांधी अडिग और निर्भीक हैं। सत्य का सामना करने के लिए हर संकट और बाधा से टकराते रहेंगें। देश को जोड़ने का काम करते रहेंगें। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने कहा कि नेता राहुल गांधी ने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देश में भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान को खोलने को लेकर और उनके बढ़ते जनाधार से घबराकर भारतीय जनता पार्टी के साथ देश के तानाशाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह घबरा गए हैं। राहुल गांधी देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। इनके पिता और दादी ने भी देश के लिए अपनी जान निछावर किया है, तो एक छोटी सी सजा कौन बड़ी बात है। लेकिन दुख इस बात का होता है कि भारतीय जनता पार्टी कायराना हरकत कर एक सोची-समझी रणनीति के साथ साधारण से मामले को अपने सत्ता की ताकत का इस्तेमाल कर उन्हें सजा दिलाने का काम किया है,जो लोकतंत्र के लिए घातक है। आज इस तानाशाह मोदी के खिलाफ और राहुल गांधी के साथ पुरा देश खड़ा होता दिख रहा है। जिसका नतीजा 2024में भाजपा की करारी हार के साथ देखने को मिलेगा।