स्व: राधानाथ हेंब्रम पुण्यतिथि पर फुटबॉल तथा क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

2
3
4
5
6
7

संवाददाता, मसलिया/ स्वः राधानाथ हेंब्रम के पुण्यतिथि पर हर साल की भांति इस साल भी मसलिया प्रखंड के दुधानी गांव में पांच फरवरी से 15 फरवरी के बीच प्रतियोगिता की जाती है। यह टूर्नामेंट वर्ष 1988 से लगातार की जाती है।  फुटबॉल तथा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। टूर्नामेंट का आयोजन स्वः राधानाथ हेंब्रम के वशंजों के द्वारा किया जाता है। फुटबॉल मैच में कुल 16 टीम हिस्सा लिया था। फाइनल मैच सांंप डहर जामा के साथ मास्टर इलेवन टीम के बीच मुकाबला हुआ। निर्धारित समय पर सांंप डहर जामा टीम को एक गोल से पराजीत कर मास्टर इलेवन फुटबॉल टीम मैच जीत लिया। विजेता फुटबॉल टीम मास्टर इलेवन को पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांंडी ने नकद 30 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम सांंप डहर जामा को नकद 20 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। वहीं क्रिकेट मैच में विजयी टीम दलाही को नकद सात हजार रुपये तथा उपविजेता टीम खरना को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। इधर युवक – युवतियों को उत्साहित करने के लिए 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दोड़, सूई धागा दोड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। विजयी सभी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। ततपश्चात डॉ मरांंडी ने अपने उदगार भाषण में खेलप्रेमियों को कहा कि खेल खेल ही होता है। हार जीत एक परपंरा गत हैं। खेलप्रेमियों को अपने बढ़ चढ़ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार की कार्यकाल को भी जमकर कोसा। कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षित युवक – युवतियों बेरोजगार हो गया। यहां के जनताओं को छल किया जा रही हैं। मौके पर पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ मरांंडी के साथ भाजपा नेता बी किस्कू, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष सहदेव मरांंडी ( देबु ), पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता, विशु टुडू, सुभाष चंद्र दास, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनाली साहा, भुवनेश्वर टुडू, संतोष सोरेन, जगन्नाथ सिंह पहाड़िया, बसंती मुर्मू, रूसीलाल टुडू,प्रियनाथ हेंब्रम, अभिमन्यु टुडू, अरविंद टुडू, अमरनाथ हेंब्रम, मनोज हेंब्रम, महादेव सोरेन, रामलाल मुर्मू, शैलेश टुडू,सनातन हांसदा, गौराचांद मंंडल, राजीव दास सहित अनेकों खेलप्रेमियों मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/b62u

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *