15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब, रात में पसरा अंधेरा

गांव में बिजली नहीं रहने के कारण बच्चे का पढ़ाई बाधित, अंधेरा होने से पहले अपने काम निपटा रहे ग्रामीण

बिजली विभाग को कराया अवगत फिर भी बना अधिकारी मुकदर्शक

7

मोहनपुर I   प्रखंड के प्रखंड के बीचगढ़ा  पंचायत के महियामो गांव के टोला गीधावरन में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है और ऐसे में गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से लोगों के घरों तक बिजली नहीं पहुंच रही है। जिससे चलते अब गांव में अंधेरा पसरा है। बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग अधिकारियों को भी अवगत कराया इसके वजूद भी बिजली विभाग के अधिकारी मुकदर्शक बने हुए हैं। फिर भी न सुधार कार्य हो पा रहा और न ही ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। जिससे रात होते ही ग्रामीण क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है इसके बावजूद भी विद्युत कर्मी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रात के अंधेरे में बिजली न रहने के कारण गांव में सांप बिच्छू का भय का माहौल बना रहता है। गांव में अंधेरा होने से पहले लोगों को अपने काम निपटाने पड़ते हैं ऐसे में गांव के लोग दिनभर प्रशासन को कोसते रहते हैं। अब घर के सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान शोभा की वस्तु बनी हुई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत है लेकिन स्थानीय विभागीय बिजली कर्मी  की उदासीनता के कारण रिखिया फिटर इलाके में हमेशा बिजली की यही दुर्दशा रही है। तार टूटना ट्रांसफार्मर जलना आम बात हो गई है।

क्या कहते हैं ग्रामीण 

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली मिस्त्री का मनमानी भी हद तो तब हो गई जब इसके बारे में जानकारी दी फिर भी खराब ट्रांसफार्मर की जांच करने नहीं पहुंचे, इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर खराब, तार से संबंधित या बिजली आपूर्ति समस्याओं को लेकर हमेशा उपभोक्ताओं के साथ मनमानी करते हैं। जिसके चलते अब गांव में बिजली नहीं रहने के कारण अंधेरा होने से पहले अपने काम निपटाने पड़ता हैं। साथ ही बच्चे रात को पढ़ाई अब पूरी तरह से बाधित हो गई है ।यहां के ग्रामीण नए ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग जिला अधिकारी व स्थानीय प्रतिनिधि से की है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hf20

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *