जमीन में हिस्सा नहीं देने पर एक पक्ष ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर की करवाई की मांग

वही दूसरे पक्ष ने सभी आरोप को बेबुनियाद करार देते हुए बताया बदनाम करने की साजिश 

जमुआ। प्रखंड के चिलगा पंचायत अंतर्गत नावाडीह में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। सबंधित मामले को लेकर एक पक्ष पिंट गुप्ता पिता रामदेव राम ने गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन देकर करवाई की मांग किया है। आवेदन के आलोक में कहा गया है की सम्मिलित हिस्सेदारी की जमीन पिंटू गुप्ता के बड़े चाचा बिनोद राम के द्वारा एक किता जमीन जो की बटवारा नहीं हुवा था जिसका मौजा-नावाडीह , खाता नंबर 07 , प्लाट नंबर 86 , कमलपत राम के पास 15 डिसमिल मध्ये 4 डिसमिल एवं खता संख्या 7 से 2 डिसमिल जमीन कुल मिलकर 6 डिसमिल बेच दिया जिस जमीन ने पिंटू गुप्ता का भी हिस्सेदारी था। उक्त जमीन पर कमलपत राम का बेटा उपशंकर राम एवं उसकी पत्नी सिमा देवी द्वारा जे सी बी मशीन और 50 अज्ञात लोगो जिसमे कुछ महिलाये भी थी को लेकर जबरन दीवाल दिया जा रहा था। दीवाल देने का विरोध करने पर गाली गलौज करते हुवे मारपीट पर उतारू हो गया और कार्यरत मजदुर लोग कुदाल गैंता उठाकर मारने दौड़ा जिससे विरोध करने वाला पक्ष वहा से भागने लगा इस बिच कार्यरत महिलाओ ने झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी। आवेदन में कहा गया है की उमाशंकर राम +2 उच्य विधालय छोटकी खरगडीहा में प्रिंसपल के पद पर कार्यरत है एवं इसकी पत्नी सिमा देवी वर्तमान में चिलगा पंचायत की मुखिया है और इसका भाई शुभम राम मुखिया प्रतिनिधि है। आरोप ये भी लगाया की ये तीनो अपने पद के घमंड में कहता है की जो चाहेंगे वो कर सकते है थाना पुलिस मेरे मेल में है। वही इस मामले को लेकर उमाशंकर राम से बात करने पर उन्होंने बताया की आज से 15 साल पूर्व हमारे पिताजी ने केवला जमीन लिया था और तब से इस जमीन को हम उपयोग करते आ रहे है। पिंटू द्वारा लगाए गए आरोप को ख़ारिज करते हुवे कहा की उक्त समय ना हम वहां थे और ना ही मेरी पत्नी सिमा देवी वहां थी। उक्त जमीन का रशीद भी कट रहा है और ऑनलाइन भी चढ़ा हुवा है। हमें बदनाम करने की एक शाजिस मात्र है इस जमीन को लेकर पहले भी बैठक हो चूका है । वही कुछ मिडिया द्वारा बिना पूर्ण जानकारी के खबर लगाने पर भी उन्होंने खेद जताया कहा की कुछ मिडिया भी ऐसे है जो बिना समझे कुछ भी खबर चला रहे मेरे मामले में भी बिना मेरे पक्ष का खबर चलाया गया जो गलत है। कहा की जिस जमीन में हिस्सा की बात पिंटू कर रहा है उस दोनों जमीन को उसके पिता ने किसी दूसरे को बेच चूका है बेवजह इस तरह के हरकत कर रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/c64j

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *