ईचागढ़ I सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी सीताराम प्रामाणिक को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया। पहले मनरेगा मजदूर की अप्राकृतिक मृत्यु पर 1 लाख मुआवजा दिया जाता था,जो सरकार द्वारा बढ़ाकर 2 लाख किया गया। बताया जा रहा है कि झारखंड में ये पहला मौका है जब किसी के मृत्यु पर बढ़ा हुआ 2 लाख राशि का भूगतान किया गया। मालूम हो कि करीब डेढ़ माह पूर्व सिल्ली रांगामाटी सड़क पर बड़ा चुनचुड़ीया के पास एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से डुमरा गांव के एक ही परिवार के तीन महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई थी एवं अन्य 10लोग गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसमें मृतिका अलका देवी मनरेगा मजदूर थी । जिससे समाजिक सुरक्षा के तहत दुर्घटना में मौत पर 2 लाख का चेक प्रदान किया गया। वहीं उप विकास आयुक्त श्री गागराई ने बताया कि डुमरा गांव के मनरेगा मजदूर अलका देवी की सड़क हादसे में मौत हो जाने पर बहुत कम समय में उसके पति सीताराम प्रामाणिक को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि किसी मनरेगा मजदूर को बढ़े हुए राशि का भूगतान झारखंड राज्य में यह पहली केश है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत मनरेगा श्रमिकों को वित्तीय वर्ष में कमसे कम 15 दिन मजदूरी करने पर झारखंड सरकार द्वारा अप्राकृतिक मृत्यु पर अनुग्रह अनुदान राशि दो लाख रुपए, सामान्य मृत्यु पर 1 लाख रुपए, मनरेगा डोभा में मृत्यु पर 1 लाख रुपए दुर्घटना में आंशिक रूप से बिकलांग होने पर 75 हजार रुपए देने का प्रावधान है। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों को इसका लाभ लेने का अपिल भी किया। मौके पर एपीओ सरिता ओड़ीया, ईचागढ़ बीपीओ निपेन कुमार प्रधान आदि उपस्थित थे।
झारखंड में पहली बार मिला मृत मनरेगा मजदूर के आश्रीत को दो लाख का अनुदान
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ocd1