तिसरी। बुधवार को वन विभाग की टीम द्वारा तीसरी के जालगोड़ा सुरक्षित वन में संचालित अवैध आरामील में छापेमारी की गई। इस दौरान आरामिल को ध्वस्त किया गया साथ ही रखे लकड़ियों को भी जब्त कर लिया गया।जानकारी देते हुए वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वन भूमि पर अवैध आरामिल संचालित होने की उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मनसाडीह ओपी प्रभारी के सहयोग से आरमिल में छापेमारी किया गया। छापेमारी के दौरान आरा मशीन के पुर्जे एवं 2 ट्रैक्टर सखुआ लकड़ी को जब्त किया गया है। छापेमारी अभियान में प्रभारी वनपाल अभीमित राज, पवन चौधरी, उप वनपरिसर पदाधिकारी पवन विश्वकर्मा, पवन कुमार, नीरज पाण्डेय, राहुल कुमार, शमशेर अंसारी आदि शामिल थे।