शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा वन विभाग टीम ने लकड़ी माफियाओं पर की बड़ी कार्रवाई। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात करीब 8:00 बजे ट्रैक्टर में लदा सिमल और गूलर की लकड़ी को जप्त किया है । जिसमें कुल मिलाकर सिमल और गूलर की 14 बोटा लकड़ी लदा था । ट्रैक्टर समेत लकड़ी को जप्त कर शिकारीपाड़ा वन विभाग परिसर लाकर रखी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है मौके पर रात के अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रैक्टर चालक भाग गया। यहां बताते चले कि वन विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है कुछ दिन पहले ही कोयला लदा एक मिनी ट्रक वाहन को जप्त किया था जो बंगाल की ओर जा रहा था । लगातार वन विभाग की कार्रवाई के बावजूद भी चाहे कोयला माफिया हो या फिर लकड़ी माफिया कोयले और लकड़ी का अवैध तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं इस संबंध में वन विभाग की टीम ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी कार्रवाई करेगी।