वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो चाइना टोली समेत 18 बोटा शीशम का लकड़ी किया जप्त

1002

शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ,गुप्त सूचना के आधार पर आसनबनी हरिपुर मुख्य मार्ग चित्रागढ़िया के पास चाइना टोली में लदा कुल 18 बोटा शीशम का लकड़ी जप्त किया है। जप्त की हुई चाइना टोली सहित लकड़ी को वन विभाग परिसर ला कर रखा गया है और वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में वन कर्मी ने बताया कि डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यहां बताते चलें कि वन विभाग की टीम लगातार अवैध लकड़ी हो या फ़िर अवैध कोयला  दोनों पर  कार्यवाही कर रही  है। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध लकड़ी माफियाओं सहित अवैध कोयला माफियाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की माने तो अवैध लकड़ी  में सम्मिलित माफिया लोग अवैध रूप से लकड़ी की वन क्षेत्र से  कटाई कर चाइना टोली एवं छोटे-छोटे पिकअप वाहनों में लादकर पश्चिम बंगाल ले जाते हैं अवैध माफिया में सम्मिलित लोग अपनी जेब भरने के लिए, हरे-भरे जंगलों को बर्बाद कर पर्यावरण से खिलवाड़ कर रहे हैं।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/irza

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *