पूर्व मंत्री डॉ लोइस मरांंडी ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों के समस्याओं से हुए रू – बू -रू

6

संंवाददाता, मसलिया (दुमका)/ मसलिया प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पूर्व मंत्री डॉ0 लोइस मरांडी कुसुमघाट्टा पंचायत के कुसुमघाट्टा गांव सहित बिभिन्न गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर डॉ0 लोइस मरांडी ने उपस्थित जनता को कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित मे काम नही कर रहे है। आज महिलाओं एवं युवती असुरक्षित है। कहा कि महिला एवं युवती डर डर कर जिंदगी व्यतित करने को मजबूर है। कहा कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन द्वारा लोगो से बहुत सारे झूठे वादे कर मुख्यमंत्री बन है। परंतु बाद में न उन्हें वादा याद रह न ही जनताओं की समस्या। वर्तमान सरकार जनता को मुंगेरीलाल का हसीन सपना दिखाने का काम कर रहे है। किए गए  वादा को पूरा करने में सफल नही रहा। आम लोगो को ठगने का काम किया है। श्रीमती मरांडी ने कहा कि पेंशन की राशि आज भी एक हजार है। जो रघुवर दास के सरकार में था। बढ़ाकर तीन हजार कर देने की बात हेमंत सरकार ने की थी। दिया वही  प्रधान मंत्री आवास की राशि तीन लाख कर दिया जएगा। वही एक वर्ष में 5 लाख नौकरी दिया जाएगा। न जाने ऐसे कई झूठा कर लोगो को धोखा देने का काम किया है।इस मौके पर डॉ0 लोइस मरांडी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी। साथ ही कहा कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा चलाए गए किसानों के हित में कृषि आशीर्वाद योजना को भी बंद करने का काम किया। इस अवसर पर डॉ लोइस मरांडी उपस्थित लोगों से अपने समस्या के बारे में पूछा। वही उपस्थित जनता ने अपनी समस्या पेयजल, सड़क, राशन समय न मिलना, बिजली की समस्या सहित कई समस्याओं को रखा । मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सहदेव मरांडी, दिनेश दत्त, संजय मंडल , अक्षय दास, सुबल यादव, बेजेल टुडू, दामोदर राउत, अनुमति मोहली, जियालाल सोरेन, जगन्नाथ सिंह पहाड़िया, संतोष दास, मलत साहा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/5q74

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *