पूर्व मंत्री राज पलिवार ने किया स्मार्ट क्लीनिक का उद्घाटन

IMG-20230206-WA0021
देवघर। सम्राट होटल के समीप भोला पंडा पथ में द्वादश हेल्थ केअर सेंटर स्मार्ट क्लीनिक का उद्घाटन सूबे के पूर्व मंत्री झारखंड सरकार राज पलिवार के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री राज पलिवार ने सबसे पहले संतोष झा को हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि बाबा बैजनाथ की पवित्र धरती पर द्वादश हेल्थ केयर सेंटर के नाम से खोलने का काम किया है। देवघर शहर में पहली बार ऑनलाइन सभी तरह की डॉक्टरी जांच सेंटर खोला गया है। बाबा बैजनाथ से हम कामना करते है कि जिस पद्धति से शुरुआत यहां आज इन्होंने किया है यह पद्धति फूले फूले। क्योंकि दुनिया बदल रही है और दुनिया में संचार का अंत आज के तारीख में हो चुका है। मेडिकल के क्षेत्र में जनता को संचार क्रांति का लाभ मिले। निमित्त डिजिटल चिकित्सा व्यवस्था का ऑनलाइन सिस्टम पद्धति के अनुसार उन्होंने किया है। ऑनलाइन टेली मेडिसन इसे कर सकते हैं। जो अच्छे अच्छे डॉक्टर हैं इन डॉक्टर से संपर्क सूत्र है। भारत के भिन्न-भन्न जगहों पर डॉक्टर से संपर्क है। उन डॉक्टरों से टेली मेडिसिन के माध्यम से मरीजों का इलाज उपलब्ध कराना अपने आप में क्रांतिकारी कदम उठाया है। इस दौरान क्लीनिक के मालिक संतोष झा ने कहा कि स्मार्ट ऑनलाइन की व्यवस्था है और उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर के यहां जाते हैं उस जगह पर लंबी लंबी कतार लगी रहती है यह सुविधा हम मरीजों के लिए रखे हैं। हम मरीजों के लिए ऑनलाइन सभी तरह के डॉक्टरों से संपर्क में रहते हैंं। जैसे अपोलो के रिम्स के एम्स के डॉक्टर से संपर्क में रहते हैं। हमारे यहां जांच की भी सुविधा रहती है। अभी तो हम छोटा सा सेंटर का उद्घाटन किए हैं और डॉक्टर को घर लाने का हम वादा करते हैं।  अभी जनरल जांच की सुविधा है जो आपको लेब से संबंधित बायो, केमेस्ट्री, टेस्ट, शुगर, एचआईवी, ब्लड शुगर, यूरिन, लीवर एवं सभी का टेस्ट यहां पर सस्ते दाम में किया जाएगा और इनके पास जीएसटी एंड फाइनेंस का भी सुविधा उपलब्ध है। मौके पर लालमणि झा, संतोष कुमार झा आदि लोग उपस्थित थें ।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/imce

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *