फुरकान अंसारी ने सरकार से किया आग्रह,बाज़ार समिति टैक्स को अविलम्ब वापस लिया जाए
मधुपुर। गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फुरकान अंसारी ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि बाज़ार समिति टैक्स के विरोध में व्यापारी संघ ने जहां एक तरफ़ बाज़ार बंद रख कर अपना विरोध दिखाया।अब व्यापारी संघ के समर्थन में पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने सरकार से आग्रह किया है कि इस टैक्स को अविलम्ब हटाया जाए।मैंने अपने समय में व्यापारी वर्ग के सहयोग से सरकार से वार्ता कर इस टैक्स को मैंने समाप्त करवा दिया था।जिससे व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को लाभ सके।जो अब तक बाज़ार समिति को इसका लाभ मिल रहा था।बाज़ार समिति पहले ही केंद्र सरकार के जीएसटी से परेशान है अब राज्य सरकार के इस टैक्स से आर्थिक बोझ और बढ़ेगी।बाज़ार समिति में अगर व्यापारियों को परेशानी होगी तो जाहीर सी बात है कि उपभोक्ता को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। अतः मैं सरकार से आग्रह करता हूँ कि इस टैक्स को वापस लिया जाए।मैं व्यापारियों के इस माँग के साथ हूँ।