बासुकीनाथ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई

IMG-20221225-WA0093
बासुकीनाथ। भारतीय जनता पार्टी की बासुकीनाथ नगर मंडल इकाई अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा के नेतृत्व में रविवार को बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न बूथ में  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बूथ संख्या 40 से लेकर 56 तक में नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कालखंड में झारखंड राज्य की स्थापना की गई थी। कहा कि एक समय राजद नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि झारखंड राज मेरी लाश पर बनेगा। आज  झारखंड राज्य में पूरे राज्य से राजद के एकमात्र विधायक मंत्री बन बैठे हैं। झारखंड राज्य गठन का विरोध करने वाले झारखंड में मंत्री बन बैठे हैं। कहा कि भाजपा की सरकार अगर केंद्र में ना आई होती और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री ना बने होते तो आज झारखंड राज्य की स्थापना ना होती। झारखंड राज्य के नाम पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने हमेशा राज्य के लोगों को ठगने का कार्य किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी,  भाजपा जिला महामंत्री मनोरमा देवी, सुभाष राव, विश्वंभर राव, रविकांत मिश्रा, महेश गण, अवध किशोर प्रसाद, गौरवकांत प्रसाद, नरेश पंडा, राज नारायण गुप्ता, कार्तिक राव, बैद्यनाथ पांडेय, संदीप पांडेय, रमेश मिश्रा, शैलेश राव, राकेश मिश्रा, पप्पू सिंह, पंकज कुमार, राजकिशोर मंडल, रोहित दास, संजय कुमार सिन्हा, राकेश कुमार, सोनू मिर्धा, प्रदीप पंडित, देवनंदन पंडित, जय प्रकाश शर्मा, सुरेश बाउरी, वकील राय, पवन दत्ता, बालमुकुंद ठाकुर, पवन मिर्धा सहित भाजपा के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/oijs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *