बड़कागांव के बेला बेलतौल गांव में किया गया वृद्धा आश्रम निर्माण का शिलान्याश

9

बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत स्थित बेला बेलतौल गांव में नमो सुकृत शास्ववृति वृद्धा सेवा आश्रम निर्माण के लिए 31 मई 2023 को  शिलान्यास किया गया। वृद्धा आश्रम का आजीवन संचालक मनोज कुमार पांडे द्वारा हिंदू रीति रिवाज से पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। श्री पांडे ने बताया राजस्व मौजा बेला बेलतौल के खाता संख्या 126 प्लॉट संख्या 531 रकवा 1 एकड़ 31 डिसमिल भूमि पर पिता स्वर्गीय बलदेव पांडे माता स्वर्गीय सतवंती देवी दादा स्वर्गीय कुंजल पांडे दादी स्वर्गीय चांदनी देवी के हिस्से का जमीन का स्वामित्व एवं दखल कब्जा पर वृद्धा आश्रम का निर्माण किया जाना है। श्री पांडे ने इस वृद्ध आश्रम निर्माण के लिए लोगों से सहयोग राशि की अपील की है। उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया शाखा बड़कागांव का खाता संख्या 482610100007638 पर राशि सहयोग करने के लिए जारी किया है।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/4wiq

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *