12 करोड़ से बनेगा अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, हुआ शिलान्यास

11

ईचागढ़ I  सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सीसी गांव में गुरुवार को जिला स्तरीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास किया गया। विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा , उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, एसडीएम रंजीत लोहरा व 20 सुत्री अध्यक्ष शक्ति पद महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर व शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण करीब 12 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण होने से अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बाहर जाने का जरूरत नहीं होगा। सरायकेला खरसावां जिले में एकमात्र अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का शिलान्यास होने से अल्पसंख्यक समुदाय में काफी खुशी का लहर देखा गया। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि 480 विद्यार्थियों के लिए छात्रावास, खेल मैदान व विद्यालय भवन का निर्माण करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 महिने में भवन बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक ने कहा कि अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय बनने से यहां के बच्चे  शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे । मौके पर बीडीओ राकेश गोप, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो , थाना प्रभारी रितेश कुमार , झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलु महतो आदि उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fkuo

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *