रक्सौल I विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भेलाही चौक पर एनजीएफ पब्लिक स्कूल एंड काॅलेज का शिलान्यास रक्सौल नगर सभापति श्रीमती धुरपति देवी मोतिहारी नगर निगम के प्रतिनिधि सह जदयू नेता श्री सुनिल सिंह रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव रक्सौल नगर प्रतिनिधि सह पूर्व महासचिव बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रोफेसर अखिलेश दयाल जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 01 के महम्द नबीहसन ने संयुक्त रूप से नींव रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोतिहारी नगर निगम के प्रतिनिधि श्री सुनिल सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्था मील का पत्थर साबित होगा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी संस्थाओं के स्थापना से इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह राजद नेता सुरेश यादव ने कहा कि रक्सौल क्षेत्र में उच्च शिक्षा का बहुत अभाव है जिसके कारण यहां के मेधावी विद्यार्थियो को अन्य प्रदेशों में जाकर शिक्षा लेना पड़ता है लेकिन एनजीएफ पब्लिक स्कूल एंड काॅलेज की स्थापना से इस क्षेत्र का ही नहीं बल्कि कई कोस दूर तक यह संस्था प्रकाश डालने का कार्य करेगा।
जिला पार्षद क्षेत्र संख्या 01 के महम्द नबीहसन ने कहा कि हमारे लिए ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए बड़े गर्व और हर्ष की बात है कि एक बहुत बड़ी संस्था की नींव रखी गई है जो आने वाले वक्त में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लिखने का कार्य करेगा।
पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि रक्सौल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी उपेक्षित रहा है लेकिन एक नई उम्मीद और किरण का कार्य एनजीएफ संस्था करेगा जिसमें मुख्य रूप से बीएड,डीएलएड, बीफार्मा, डीफार्मा,पारा मेडिकल और प्री नर्सरी से छठी क्लास तक कोर्स की व्यवस्था की जाएगी जिससे किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार को उच्च शिक्षा दिलाना में राहत मिल सके।
कार्यक्रम के समापन में एनजीएफ पब्लिक स्कूल एंड काॅलेज के डायरेक्टर अबरार खान ने कहा कि “भले ही उम्र हमारी कम है लेकिन हौसला आसमान से ऊंचा है “आने वाले वक्त में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति की आगाज़ रक्सौल के भेलाही में होगी पुरे बिहार में मात्र सात विश्वविद्यालय की संख्या है जबकि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, में सैकड़ों प्राइवेट विश्वविद्यालय है मेरी सोच है कि रक्सौल क्षेत्र में एक प्राइवेट विश्वविद्यालय की स्थापना की जाये जिसमें लगभग 500 कोर्सेस की व्यवस्था की जाएगी जिससे जो अभिभावक अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अन्य प्रदेशों में भेजते हैं वो अपने गृह क्षेत्रों में सभी कोर्सेस का लाभ ले सकें डायरेक्टर ने कहा कि सत्र 2024 से शुरुआत करने की तैयारी है ।
उक्त कार्यक्रम में डॉ प्रोफेसर हजारी प्रसाद गुप्ता, डॉ राजकुमार पाण्डेय, महम्द असरार आलम, मुरारी कुमार, रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी,द्वारिका प्रसाद,जीवनारायण यादव, शिव कुमार, प्रभाकर कुमार, विश्वास कुमार , प्रदीप कुमार,सन्याल पटेल, महम्द समसुद्दीन , सत्येन्द्र सिंह, धन्यवाद ज्ञापन ऋषिकेश मिश्रा ने किया ।