गोपीकांदर। गोपीकांदर स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में झारखंड शिक्षा दुमका के बैनर तले एफ.एल. एन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) कार्यक्रम के तहत अन्तर्गत प्रथम बेच की आयोजित प्रथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को समापन हो गया। बता दें कि प्रशिक्षकों में सुधांशु शेखर झा, रारा राम, सुनील कुमार पंडित एवं गौरी कांत प्रसाद की अहम भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के समापन के दिन अकलन, प्रस्तत (दिव्यांग) एवं टेकर के बारे विस्तारपूर्वक बताया गया। जिसमें प्रत्येक विधालय के शिक्षकों को बच्चों की रिपोर्ट बनाने को सिखाया गया। प्रशस्त (दिव्यांग) में सभी शिक्षकों बच्चों की प्रशस्त एप में रजिस्ट्रेशन करने के बारे में बताया गया साथ ही अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक सुधांशु शेखर झा ने बताया कि प्रथम बेच में 40-40 की संख्या में दो स्थानों में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि गोपीकांदर में चार बेच में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। कार्यक्रम का समापन प्रखडं शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेन्द्र हेम्ब्रम के शुभ सन्देश एवं हम होंगे कामयाब गीत के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीओ समीम परवेज़, परवेज अख्तर, गुलसवर सुल्तान, उज्जवल पाल, मृत्यंजय मरांडी, जोयल हांसदा, असुतोष बास्की, अनिल हेंब्रम, मिथिला हेंब्रम छाया मुर्मू जशोदा पाल सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल हुए।
चार दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/8oxp