बगोदर। थाना क्षेत्र के खरखरो गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । आनन फानन में सभी घायलों को बगोदर सीएचसी प्राथमिक उपचार हेतू लाया गया । जहां इलाज के बाद स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि खरखरो गाँव के एक जमीन को लेकर उस्मान अंसारी और इम्तियाज अंसारी दोनों पक्ष एक ही जमीन पर दावा कर रहे थे । बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा उक्त जमीन में निर्माण कार्य करवाया जा रहा था, इसी दौरान दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए, लाठी डंडे से जमकर हुई मारपीट में 14 लोग घायल हो गए, जिनमे से चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों में 6 महिला और 8 पुरुष शामिल हैं, जिसमें जुबेदा खातुन कीसमें अंसारी, क्युम अंसारी, मजहर अंसारी, लतीफ अंसारी, सेमुन खातुन, मकसुद अंसारी, अखीदा खातुन सहित अन्य शामिल थे । वहीं घटना की सूचना पर बगोदर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच में जुट गई है।