कैम्प दिन के दस बजे से चार बजे तक पं. शिवराम झा चौक स्थित झामुमो शहरी हेल्प डेस्क में चलेगा
शिविर में लोग ईसीजी, शूगर, बीपी, सहित ब्लड ग्रुप टेस्ट नि:शुल्क करा सकेंगे
देवघर। रविवार को पं. शिवराम झा चौक स्थित झामुमो शहरी हेल्प डेस्क देवघर में प्रसिद्ध समाजसेवी सह मेयर प्रत्याशी देवघर नगर निगम सूरज झा द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैम्प शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मिडवेस्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल इंस्टीट्यूट के जेनरल फिजिशियन डॉ. जे.के. साव द्वारा आये लोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावे इस शिविर में लोग ईसीजी, शूगर, बीपी, सहित ब्लड ग्रुप टेस्ट नि:शुल्क करा सकेंगे। समाजसेवी सह झामुमो संयुक्त सचिव सूरज झा ने चिकित्सा शिविर के आयोजन के पीछे छिपे उद्देश्य को बतलाते हुए कहा कि चिकित्सा शिविर का उद्देश्य समाज का हर व्यक्ति बेहतरीन और अच्छे चिकित्सकों की सेवाएं ले सके।