एनआरएचएम के तहत किया जा रहा है मुफ्त बंध्याकरण

IMG-20230201-WA0066

गिरिडीह। की उप- नगरी पचम्बा के कल्याणडीह में संचालित कौशल क्लिनिक में एनआरएचएम के तहत मुफ्त बंध्याकरण किया जा रहा है।इस बाबत जानकारी देते हुए डाॅक्टर किरण कौशल ने बताया कि उक्त योजना के तहत अभी तक 40 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया है एवं 7 और महिलाओं का आपरेशन आज किया जाएगा। बताया कि इस योजना के तहत बंध्याकरण करवाने वाली महिलाओं के खाते में 1000 रू सरकारी अनुदान के रूप में भेज दिया जाता है अतः अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। 
मौके पर डॉ. किरण कौशल, सिस्टर पौलीना, सिस्टर शहनाज, डॉ.जहांगीर,राम प्रवेश, इनामुल अंसारी आदि उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ng0s

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *