झारखंड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह के द्वारा किया गया लांच
देवघर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को झारखंड राज्य उत्पादक सहकारी महासंघ( जे. एम. एफ) की ब्रांड, मेधा के देवघर इकाई द्वारा अपने ग्राहकों के लिए एक नया उत्पाद मेधा गुलाब जामुन को मेधा डेयरी देवघर, प्रागण में झारखंड दुग्ध महासंघ के प्रबंध निदेशक सुधीर कुमार सिंह के द्वारा लांच किया गया। यह उत्पाद कल से अर्थात महाशिवरात्रि के दिन से उपभोक्ताओं के लिए बाजार में उपलब्ध होगा। मेधा गुलाब जामुन शुद्ध मावा एवं शुध्द घी से तैयार किया जाता है जो न सिर्फ स्वाद में उत्तम बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा है। इसे हल्का गर्म कर उपयोग करने से स्वाद और बेहतर हो जाता है। वर्तमान में 250 ग्राम के डब्बा में बाजार में उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे बाजार की मांग के अनुरूप अधिक या कम मात्रा में भी आपूर्ति किया जाएगा।
मेधा डेयरी झारखंड सरकार से संबंध एकमात्र दूध उत्पादकों की सहकारी संस्था है जो राज्य के ज्यादातर शहरों एवं कस्बों में अपने दूध एवं दूग्ध जन्य पदार्थों का विपणन कर रही है। मेधा डेयरी यहां के ग्रामीण दूध उत्पादकों एवं शहरी उपभोक्ताओं के बीच एक कड़ी का कार्य करती है। मेधा डेयरी एक तरफ किसानों को आजीविका का स्रोत उपलब्ध करा रही है वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को उत्तम गुणवत्ता का दूध एवं दूध जन्य उत्पाद आसानी से तथा उचित कीमत पर उपलब्ध करा रही है।
मेधा डेरी देवघर जेएमएफ का एक इकाई है जिसके द्वारा वर्तमान में देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा के उत्पादकों से दूध संग्रह किया जाता है तथा प्लांट पर दूध को प्रोसेस एवं पैकेट करके संताल परगना के विभिन्न छोटे बड़े बाजारों के अलावा अतिरिक्त बिहार के निकटवर्ती बाजारों में भी बेचा जा रहा है। देवघर इकाई के द्वारा प्रतिदिन 30, 35, हजार लीटर दूध तथा विभिन्न दूध उत्पाद का बिक्री किया जा रहा है।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/682z