विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाये गये फलदार पौधा

101
103
102

जामा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी परिसर में शनिवार को धूमधाम से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। धरती बचाओ जीवन बचाओ के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से वातावरण को साफ और प्रदूषण रहित बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियो ने पॉलिथिन का प्रयोग कम करने के लिए घरों में कागज या जूट के थैले इस्तेमाल करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम के तहत आरसेटी के निदेशक अनिल कुमार मिश्रा ने  प्रतिभागियों के साथ मिलकर संस्थान के परिसर में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधा लगाये। निदेशक ने सभी प्रतिभागियो को पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायनी है। आज जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा है उससे वैश्विक स्तर पर हमारे भविष्य के लिए चिंता होना स्वभाविक है। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जायेगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को “पृथ्वी दिवस “मनाया जाता है। इस मौक़े पर संकाय सदस्य उत्पल कुमार लाहा, अमरदीप कुमार, कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, संजय सोरेन, सुनीता सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fn57

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *