चैंबर ऑफ फार्मर्स,काठीकुंड के अध्यक्ष बने फुलदेव राय

2
1

काठीकुंड/ उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार सोमवार प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुणाल मंडल की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ फॉर्मर्स के गठन के लिये चुनाव आयोजित की गई. चैंबर ऑफ फार्मर्स के गठन मे अध्यक्ष के रूप में फूलदेव राय ,सचिव मोहनलाल सोरेन और कोषाध्यक्ष के रूप मे मंजुला हांसदा को चुना गया. कृषि,पशुपालन,मत्स्य पालन,सब्जी उत्पादक,मशरूम उत्पादन,उद्योग,आदि को ध्यान में रखते हुए चेम्बर ऑफ फार्मर्स के लिए 11 सदस्यों का चुनाव किया गया. वैसे कृषक जिनको अपनी फसल की बिक्री करनी हो,अपनी कृषि को और बेहतर करनी हो,फसल से संबंधित कोई जानकारी लेनी हो या किसी प्रकार की समस्या कृषक को होने पर,चैंबर ऑफ फार्मर्स उनकी समस्याओ को संबंधित विभाग तक पहुंचाने का कार्य करेगी  व समस्या निवारण मे सहयोग करेगी. मौके पर कृषि पदाधिकारी इरशाद आलम, पौधा संरक्षण प्रभरी हिरण कुमार प्रसाद ,कृषक मित्र प्रेम प्रकाश मरांडी,अब्दुल्ला अंसारी,किस्टू हेम्ब्रम,मिनिता देवी सहित अन्य कृषक मित्र उपस्थित थे.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/0zmi

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *