बेरमो के कथारा चौक पर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन, पीएम का पुतला फुंका
बेरमो / इन दिनों पुरे देश में कांग्रेस के वरीय नेता सह सांसद सदस्य राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त किए जाने का मामला काफी गर्म है। देश के लगभग हर राज्य में कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन, नुक्कड़ सभा आदि आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को देर शाम बेरमो के कथारा मुख्य चौक पर कांग्रेसियों द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन कर विरोध प्रदर्शन दर्ज करने के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियो द्वारा जमकर कर पीएम विरोधी नारे बाजी की गई। जिसमें कहा गया हम लड़े थे गोरो अब लड़ेंगे चोरो से, मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी आदि नारे शामिल थे। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रमोद कुमार सिंह द्वारा किया गया। मौके पर श्री सिंह ने अपने वक्तव्य में जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम पुरे देश मे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार पुरी तरह तानाशाही और हिटलरशाही चला रखी है जिसे कांग्रेस के कार्यकर्ता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगे। कहा कि आज पुरा देश राहुल गांधी के साथ खड़ा है। मोदी सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है कि आज देश में बेरोजगारो की लंबी कतार खड़ी है और महंगाई ऐसी की लोगो के दिनचर्या गड़बड़ा कर रह गई है। लोगो के थालियों से दाल सब्जी गायब हो रहे है। पेट्रोल, डिजल और गैस सिलेंडर के दाम आसमान छुते जा रहे है। वहीं केन्द्र सरकार सिर्फ अपने व्यापारी मित्रों बचाने और विपक्ष के नेताओं को कुचलने मे अपनी पुरी ताकत झोंक दी है।मौके पर श्री सिंह के अलावे बेरमो विधानसभा अध्यक्ष अफसर अंसारी, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड सचिव राजू वर्मा, इंटक कथारा सचिव मो इस्लाम अंसारी, वेदव्यास चौबे, विजय यादव, जुबेर आलम, खीरु यादव, रंजीत सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।