गायघाट / गायघाट राजद विधायक निरंजन राय पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगा है ।युवा जदयू के प्रेदश उपाध्यक्ष प्रभात किरण ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गायघाट प्रखंड के कर्पूरी स्मृति भवन में राजद विधायक निरंजन राय द्वारा हड़पने के उद्देश्य से अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होनें कहा कि विधायक बिना किसी सरकारी योजना के चहारदीवारी और कर्पूरी जी की प्रतिमा के सामने दूकान का निमार्ण करा रहें है जो बिलकुल अवैध है। उन्होनें इस निमार्ण कार्य पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।आवेदन में उल्लेखनीय है कि विगत 25 वर्षों से जननायक कर्पूरी भवन का निर्माण व देख-रेख तत्कालीन विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने सरकारी कोष से कराया था। अब राजद विधायक निरंजन राय इसमें चार दिवारी एवं मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। बगैर बोर्ड एवं सूचना के कार्य कराया जा रहा है ।उक्त भवन के आगे दुकान का निर्माण आश्चर्यजनक है। जानकारी के अनुसार बता दें कि जननायक कर्पूरी स्मृति भवन प्रखंड का ऐतिहासिक धरोहर है ।इस भवन पर अतिक्रमण कर कब्जा करने से स्थानीय लोगों में काफ़ी आक्रोश है।