छापेमारी टीम का गठन कर पुलिस ने पायी सफलता, अपराधी फरार
गायघाट I मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पंप से चोरी की गई को पुलिस ने सफलता पूर्वक बरामद कर लिया हैं ।हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मोनू कुमार के निर्देश पर सअनि एएसआई साहिन अहमद खां के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से ट्रेक्टर को बरामद की। मिली जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को ही रामनगर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात चोरो ने ट्रेक्टर चोरी करने ली। मामले में पुलिस ने गाड़ी मालिक निर्मला देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली थी।