गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने किया पुल का शिलान्यास

IMG-20230123-WA0011
गांडेय। गांडेय प्रखंड के फुलजोरी एवं देवघर जिला के मधुपुर को जोड़नेवाली मार्ग पर मचियाडीह स्थित बडकी नदी में 3 करोड़ 87 लाख की लागत से बनने वाली 58.08 मीटर पुल का रविवार को शिलान्यास किया गया। बड़की नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास गांडेय विधायक डा सरफराज अहमद ने विधिवत नारियल तोड़ कर किया।इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक डा सरफराज अहमद ने कहा कि दो प्रखंडो को जोड़नेवाली यह महत्वपूर्ण मार्ग है।फुलजोरी पंचायत के मचियाडीह स्थित बड़की नदी पर पुल निर्माण से गांडेय प्रखंड के फुलजोरी,घाटकुल एवं बरमसिया वन पंचायत समेत जगदीशपुर,कुमरगढिया मधुपुर के दर्जनों गांव के लोगों के लिए यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मौके पर स्पेशल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता भोला राम,जेई पीयुस सिंह,किशोर हरि,मनोज कुमार सिंह,रुपेश सिंह, राजीव सिंह, त्रिपुरारी चौधरी, बिनोद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित,पुर्व उप प्रमुख अकबर अंसारी,जैनूल अंसारी,जिप सदस्य मुफ्ति मोहम्मद सईद आलम,मो शब्बीर,चपुआडीह पंचायत के मुखिया मो शमीम,फुलजोरी के मुस्तकीम अंसारी,मो ताहीर, नाजिर हुसैन,मो शमीम अख्तर,मो हारुन,हाजी मो उस्मान,मो मोकिम,मो साजिद,मो इनामुल हक,मो जाकिर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/hj3x

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *