विकास की लकीर खींचने डुमरिया पहुंचे गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद

IMG-20230309-WA0071
गांडेय। विधायक डॉ सरफराज अहमद गुरुवार को क्षेत्र दौरे के क्रम में गांडेय प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया पहुंचे। यहां आदिवासी समुदाय की महिला पुरुषों ने फूल माला देकर उनका स्वागत कियाा। ग्रामीणों ने मनियाडीह-डुमरिया के बीच नाला में पुल निर्माण, सिंचाई के लिए चेकडैम की मरम्मत सरीखे मामलों पर विधायक से पहल की मांग की। मौके पर विधायक ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके उपरांत विधायक डॉ सरफराज अहमद साहब गांडेय ब्लॉक पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन वाटर एटीएम को चालू करने को ले सबंधित एजेंसी को काफी फटकार लगायी। मौके परप्रमुख राजकुमार पाठक, बीडीओ विजय कुमार, सीओ सफ़ी आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पण्डित, मुखिया अब्दुल हफीज, मो.मकसूद समेत कई मौजूद थे। 
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/1wfs

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *