निरसा I मैथन ओपी क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ। इसका वीडियो बनाकर ब्लैक किया जा रहा था। गांव के तीन नाबालिग आदिवासी किशोर पर यह गंभीर आरोप लगा है। रविवार की देर शाम आठ बजे पीड़िता की शिकायत पर मैथन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। मामला 26 जनवरी सरस्वती पूजा के आसपास की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही युवकों ने उसे बहला- फुसलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को छुपाने के लिए डराया धमकाया जा रहा था। साथ ही वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग भी की जा रही थी। अंत में इनसे तंग आकर पुलिस से शिकायत की। मैथन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद ग्रामीण मैथन ओपी परिसर में काफी देर तक डटे रहे। निर्दोष युवकों पर कार्रवाई न हो और झूठे केस में उन्हें फंसाया न जाए आदि की मांग करते रहे। एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवार ने बताया कि मैथन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग युवती ने गांव की ही तीन नाबालिग युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला 26 जनवरी के आसपास की है। पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है।
मैथन में आदिवासी किशोरी के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/n2lx