गिरिडीह। जिला युवा कांग्रेस के द्वारा शहर के टावर चौक स्थित एआईसीसी सेक्रेट्री सह त्रिपुरा इंचार्ज डॉ अजय कुमार के साथ उनके प्रभार क्षेत्र त्रिपुरा में भाजपा के गुंडों के तरफ से किए गए हमला के खिलाफ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा का पुतला दहन किया गया !
इस बाबत जिला अध्यक्ष हसनैन अली ने कहा कि एआईसीसी इंचार्ज और त्रिपुरा के प्रभारी डॉ अजय कुमार के साथ त्रिपुरा में भाजपा के गुंडों के द्वारा किया गया हमला निंदनीय है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं! त्रिपुरा में कांग्रेस की वापसी की संभावना से भाजपा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिसको लेकर भाजपा के लोग इस तरह की ओछी राजनीति करने का काम कर रही हैं। हम समझते हैं कि आने वाले समय में त्रिपुरा में कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बनेगी। भाजपा हमारे नेताओ को टारगेट करना बंद करें। इस तरह की गंदी राजनीति करने से बाज आए। अन्यथा गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध प्रदर्शन करेगी !
मौके पर नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के राजेश तुरी , प्रोफेसर डॉ मुकेश साहा, प्रदेश अल्पसंखयक के प्रदेश सचिव कैसर तोहिद , गिरिडीह युवा कांग्रेस के जिला महासचिव बंटी अली , जिला महासचिव यश सिन्हा, जिला महासचिव साकिब अहमद, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शाबीर हुसैन लाडला , युवा कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहनवाज आलम , जिला कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव सुलेमान अख्तर , युवा कांग्रेस के इमरान शाह, मो० इम्तियाज , रोहित कुमार , रामानंद कुशवाहा , अयाज , समेत कई लोग मौजूद थे!
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/snal