गोमिया I गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डॉ लंबोदर महतो व विशिष्ट अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में गोमिया विधानसभा के गोमिया, पेटरवार एवं कसमार के पीएससी को दुरुस्त किया जा रहा है, वही अस्पतालों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर किया जा रहा है। इसी प्रकार इन अस्पतालों में जरूरतमंद दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है। कहा कि सरकारी अस्पताल में लोगों को अच्छी तरह इलाज की सुविधा हो तो वह निजी अस्पतालों में जाना कम करेंगे। निजी अस्पतालों में लोगों से मनमाने पैसे वसूली किए जाते हैं, इसलिए लोग सरकारी अस्पतालों में ही इलाज कराएं। कहा कि सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कहा कि गोमिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में जरूरी दवाइयों सहित अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। कहा कि लोगों को जनसंख्या नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकेगा। मौके पर प्रभु स्वर्णकार, मिथुन चंद्रवंशी सहित स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्मीनारायण मजूमदार, हीरालाल रवानी, रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल अस्पताल बनाया जाएगा : डॉ लंबोदर महतो
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ve00