लगभग पचास लाख के योजनाओं का गोमिया विधायक ने किया शिलान्यास

6

बेरमो /तेनुघाट I गोमिया विधान सभा के पेटरवार और कसमार प्रखंड मे गोमिया विधायक और उनकी धर्म पत्नी के द्वारा प्रखंड के विकास के लिए डीएमएफटी योजना फंड से लगभग पचास लाख के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. जिसमे खेल विकास , संस्कृति विकास इत्यादि योजनाओं का विकास किया जायेगा ये उक्त बातो की जानकारी गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने दी. वही बताया की पुरे विधान सभा का विकास करना मेरा कर्तव्य निष्ठा है. इस दौरान पेटरवार के पतकी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विधालय मे एक्सचेंज रूम का शिलान्यास किया. लेकिन आज के समय मे सभी शिलान्यास मे एक ही बात देखने को मिलता है की संवेदक के द्वारा शिलाप्ट पर कार्य के राशि का उल्लेख नहीं किया जाता है जिससे ये पता नहीं चलता है की कार्य कितने का है कहीं ना कहीं कार्य मे पारदर्शिता नहीं झलकता है. ग्रामीणों को गुमराह किया जाता है और कार्य को जैसे – तैसे कर कर निकाल लिया जाता है। 

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/jkzg

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *