बड़कागाँव I 2022 इण्टर आर्ट्स की परीक्षा में राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली प्लज़ टू उच्च विद्यालय बड़कागाँव की छात्रा आँचल कुमारी ,पिता युगल महतो (नटराज नगर )को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा वार्षिक माध्यमिक एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा -2022 के स्टेट टॉपरों के लिए प्रोजेक्ट भवन धुर्वा ,रांची के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित ‘राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह’ में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, जैक अध्यक्ष श्री अनिल महतो के द्वारा एक लाख का चेक, लैपटॉप और मोबाइल देकर किया सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विभाग द्वारा राज्य के मैट्रिक व इण्टर के प्रथम,द्वितीय व तृतीय टॉपरों को क्रमशः तीन लाख,दो लाख व एक लाख के अतिरिक्त लैपटॉप औऱ मोबाइल देकर सम्मानित किया गया।समारोह में आँचल के साथ विद्यालय प्रबधंन समिति के अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह,पूर्व इण्टर स्टेट टॉपर व युवा लेखक बिपिन कुमार,आँचल के पिता इस गौरवान्वित पल में शामिल थे।मौक़े पर बिपिन कुमार व संदीप कुमार ने कहा कि आँचल ने बड़कागाँव का नाम राज्य में रोशन की है आँचल व उनके माता पिता क्षेत्र में प्रेरणा के स्रोत हैं।इस उपलब्धि पर बड़कागाँव व हज़ारीबाग़ के अनेकों शिक्षको ने उन्हें बधाई देते हुवे उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बड़कागाँव की छात्रा को झारखंड सरकार ने एक लाख का चेक, लैपटॉप और मोबाइल देकर किया सम्मानित
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/fkk3