गंदी बस्ति योजना के अंतर्गत फ्लैट निर्माण कराकर सफाई मजदूरों के परिवार को उपलब्ध कराये सरकार
देवघर। देवघर कल्ब ग्राउंड स्थिति दर्जनों सफाई मजदूर के बसेरे में लगी आग, हर तरफ वीरान और धुआं ही धुआं, दर्जनों घर स्वाहा। इस आग के लपेटे में जानवर, अनाज, मोटरसाइकिल, बर्तन,कपड़ा इत्यादि लाखो की क्षति ! पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव पप्पू राऊत ने कहा कि ये सफाई मजदूर वर्षों से पेट की आग से जूझ रहे थे। उपर से इस घटनाक्रम से सर के उपर से छत भी अब चली गयी ! हेमन्त सरकार व जिला प्रशासन तथा नगर आयुक्त से पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा मांग करती है कि प्रत्येक त्रस्त परिवार को दो दो लाख रुपए का आर्थिक सहयोग के साथ साथ भारत सरकार का उपक्रम गंदी बस्ति योजना के अंतर्गत बिहार,बंगाल तथा अन्य राज्यों के तर्ज पर फ्लैट निर्माण कराकर सफाई मजदूरों के परिवार के मुखिया के नाम से आवंटन कर इनके परिवार के रहन सहन व शिक्षा की व्यवस्था किया जाना पीड़ित परिवार को नयी ज़िन्दगी के साथ साथ समता मूलक समाज के बनावट पर खरा उतर सकेगा ! आगे श्री राऊत ने कहा कि संघर्ष मोर्चा जल्द ही सफाई मजदूरों के हक की लड़ाई को लेकर झारखंड सरकार तथा भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इनकी समस्या से अवगत कराया जाएगा ! उपरोक्त पिडीत परिवार को गंदी बस्ती योजना के तहत योजना सर जमीं पर उतारना ही संकल्प होगा ?
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/ygdf