हमारी पांचसूत्री मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करे सरकार -पिंकी घोष,प्रदेश अध्यक्ष,उज्ज्वला दीदी संघ

66666666666666666
55555555555555

काठीकुंड/  मंगलवार को उज्जवला दीदी संघ की बैठक सह रैली काठीकुंड स्थित डाकबंगला परिसर मे प्रखंड अध्यक्ष चायना देवी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई. रैली से पुर्व बैठक में मुख्य रूप से मौजूद संघ की प्रदेश अध्यक्ष पिंकी घोष ने कहा,कि मौजूदा वर्तमान सरकार पोषण सखी व उज्ज्वला दीदी के साथ भेदभाव कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. कहा कि,जहां पोषण सखियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है,वहीं हमें भी सालों से मानदेय नहीं दिया गया है. कहा कि,उनकी पांच प्रमुख मांगें है,जिन्हें वो लंबे समय से करती आ रही हैं,जिनमें उज्ज्वला दीदी को 10,000 रुपये का मानदेय,ड्रेस कोड,बीमा सहित अन्य मांग शामिल है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर वर्तमान सरकार हमारी मांगों को पुरा करने हेतु गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है,तो आने वाले चुनाव में राज्य भर की उज्जवला दीदी एकजुटता दिखाते हुए,हेमंत सरकार को उखाड़ फेकनें का काम करेगी. कहा कि हम पिछले 4 वर्षों से काम कर रहे है. सरकार बदलने के 3 वर्ष हो चुके है,लेकिन अब तक मानदेय भुगतान नहीं किया गया है,जबकि पिछली सरकार में हमें मानदेय प्राप्त हो रहा था. अपने मांगो के समर्थन में संघ द्वारा जल्द ही रांची में राज्यपाल के समक्ष धरना प्रदर्शन करने की बात प्रदेश अध्यक्ष ने कही. संघ की जिलाध्यक्ष प्रमिला मुर्मू ने कहा कि,हेमंत सरकार हमारे भविष्य के बारे में सोचते हुए हमारी पांच सूत्री मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करे,ताकि उज्ज्वला दीदी अपने काम के साथ साथ अपने परिवार के भरण पोषण पर भी ध्यान दे पाये. बैठक के बाद उज्ज्वला दीदीयों द्वारा डाकबंगला परिसर से एक रैली निकाली गयी. यह रैली काठीकुंड बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची. मौके पर काफी संख्या उज्ज्वला दीदी मौजूद थी.

The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/xkr7

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *