ग्रामीणों ने बीइइओ से सात दिनों के अन्दर शिक्षक को हटाने की रखी मांग
दुमका/निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के लाख प्रयास के बावजूद शिक्षकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकारी शिक्षकों के बदले उनके परिजनों या भाड़े के व्यक्ति शिक्षक बनकर पढ़ाते है। प्रख़ंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पथरियां में एक मात्र शिक्षक सीताराम मुर्मू कार्यरत हैं लेकिन शिक्षक सीता राम मुर्मू ज्यादातर विद्यालय से गायब रहते है और विद्यालय का संचालन उनकी बेटी पुष्पा मुर्मू करती है। सोमवार को विद्यालय में शिक्षक सीताराम मुर्मू गायब थे और उसकी पुत्री पुष्पा मुर्मू सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। शिक्षक गायब होने के बाद उसकी बेटी के द्वारा क्लास लेने दृश्य ग्रामीणों ने देखा तो अभिभावकों ने इस विरोध कर दिया। स्कूल सचिव सह शिक्षक सीताराम मुर्मू पर कार्यवाही करने की मांग रखी। ग्रामीणों का आरोपी है कि शिक्षक सीताराम मुर्मू विद्यालय नियमित रूप से नही आते। छात्रों का एमडीएम में अंडा और फल नहीं मिला रहा है। तीन चार बर्षाे से छात्रों को पोशाक नहीं मिला। शिक्षक पोशाक का फर्जी उपयोगिता जमा कर चार बर्षाे का पोशाक राशि का गबन कर रहा है। अभिवावकों ने शिक्षक सीताराम को अविलंब हटाने की मांग रखी है। ग्रामीणों में दुर्गा मुर्मू, जयराम हेम्बम, कारोबारी हेम्बम, बाबूलाल हेम्बम, चुका मुर्मू, राजीन मुर्मू, राजेश बेसरा, चुंगी मुर्मू, दुखीराम मुर्मू, सोमलाल मुर्मू, प्रकाश हांसदा, सुनील हांसदा ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा से जांच की किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सात दिनों के अंदर शिक्षक को नहीं हटाया गया तो ग्रामीण विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करेंगे।
बेटी को स्कूल सौंपकर चले गये थे सरकारी शिक्षक सीताराम
The short URL of the present article is: https://bharatbulletin.in/w2dp